गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय छोटा होने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 12:11

यदि आपका गर्भाशय सामान्य आकार या संरचना से थोड़ा अलग है, तो भी आपकी गर्भावस्था पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद होती है। साथ ही आपको या गर्भस्थ शिशु को भी कोई बड़ा खतरा नहीं होता है। हालांकि, गर्भाशय से जुड़ी कुछ असामान्यताएं गर्भधारण करना मुश्किल बना सकती हैं या उनकी वजह से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

सामान्य गर्भाशय:
सामान्य गर्भाशय नाशपति के आकार का होता है, जिसका पतला हिस्सा नीचे आपकी योनि की तरफ होता है। इसके दोनों तरफ डिंबवाही नलिकाएं (फैलोपियन ट्यूब) होती हैं, जो अंडाशयों को गर्भाशय से जोड़ती हैं। गर्भाशय की वह अंग है जहां आपका शिशु भ्रूण से एक पूर्ण विकसित शिशु बनता है। शरीर में गर्भाशय थोड़ा आगे की तरफ झुका हुआ होता है।

कुछ महिलाओं का गर्भाशय आकार और संरचना में सामान्य से थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर यह असामान्यता जन्म के समय से होती है, मगर आपको शायद इसके बारे में कभी पता ही न चला हो। इसे गर्भाशय की जन्मजात विकृति या असामान्यता कहा जाता है।

शरीर में गर्भाशय की जगह में भी कुछ अंतर हो सकता है, जिसे विकार या असामान्यता नहीं माना जाता। इन्हें आमतौर पर सामान्य से कुछ अलग प्रकार मान लिए जाते हैं। इससे आपके गर्भधारण करने या सामान्य गर्भावस्था और डिलीवरी होने की संभावना पर असर नहीं पड़ता। मगर आप शायद पाएंगी कि इसके बारे में आपकी अल्ट्रासाउंड स्कैन रिपोर्ट में लिखा होता है।

गर्भाशय की ये अवस्थाएं हैं:
एंटेवर्टेड गर्भाशय
गर्भाशय आमतौर पर आगे पेट की तरफ झुका होता है। इस स्थिति में गर्भाशय को एंटेवर्टेड या एंटेफ्लेक्स्ड कहा जाता है।

रेट्रोवर्टेड गर्भाशय
ऐसा तब होता है, जब गर्भाशय पीछे रीढ़ की तरफ झुका होता है। इस तरह के गर्भाशय से शिशु के विकसित होने की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि, इस स्थिति में हो सकता है आपका पेट अन्य महिलाओं की तुलना में बाद में बढ़ा हुआ लगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info